पौधरोपण अभियान के तहत 115 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधरोपण अभियान के तहत 115 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रोहतक, गिरीश सैनी। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जारी मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव–2026 के तहत आयोजित पौधरोपण अभियान के अंतर्गत स्थानीय झज्जर रोड स्थित नहर के समीप स्टेडियम में 115 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 115 पौधे लगाए गए तथा उपस्थित जन ने उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। पौधरोपण के दौरान सन्नी निझावन, राजीव जैन, पुनीत गुप्ता सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।