श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश, एमडीयू परिसर में चला अभियान
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के आवासीय परिसर में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान में कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा, अधीक्षण अभियंता जे.एस. दहिया, प्रो. सुरेंद्र कुमार समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विवि कर्मियों ने परिसर में झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा एकत्र किया और उसे निर्धारित डस्टबिन में डाला। इस दौरान स्वच्छता बनाए रखने के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने कहा कि कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत विवि में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एमडीयू की पहचान ‘क्लीन-ग्रीन कैंपस’ के रूप में है। इसे बनाए रखना प्रत्येक कर्मचारी और विद्यार्थी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नियमित स्वच्छता अभियान जारी रखने की बात कही।

Girish Saini 

