नेत्र जांच, पौधारोपण और पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जागरूकता का संदेश

नेत्र जांच, पौधारोपण और पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जागरूकता का संदेश

रोहतक, गिरीश सैनी। एमकेजेके कॉलेज में एनएसएस के तहत एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्या के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. सविता मलिक और मोना की देखरेख में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।

इस दौरान नेत्र जांच शिविर लगाकर नियमित नेत्र परीक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। वहीं, जल संरक्षण विषय पर आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से पानी बचाने की अपील की।