मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल 4 अप्रैल तक पुन: खुला, डीसी ने किया किसानों से पंजीकरण कराने का आह्वान

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल 4 अप्रैल तक पुन: खुला, डीसी ने किया किसानों से पंजीकरण कराने का आह्वान

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि रबी सीजन 2025-26 के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करवाना सभी किसानों के लिए अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसान अपनी फसल को मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं बेच पाएंगें। किसानों की मांग के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल को 4 अप्रैल 2026 तक दोबारा खोल दिया गया है। अब तक इस पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाने से वंचित रहे किसान तुरंत पंजीकरण करवाये।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में रबी सीजन 2025-26 के अंतर्गत अब तक 38,458 किसानों द्वारा 2,38,762 एकड़ भूमि में फसलों का पंजीकरण करवाया जा चुका है। विभिन्न कारणों से अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवा सके किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल को पुन: 4 अप्रैल 2026 तक खोल दिया है।

उपायुक्त ने आह्वान किया कि किसान इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए 4 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें ताकि उन्हें अपनी फसल मंडियों में बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।