कहीं सुरों की तान, कहीं नृत्य की थिरकन; छात्राओं ने दिखाया हुनर
एमकेजेके में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न।
रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने कला, साहित्य, गायन और नृत्य सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में सहायक हैं।
संयोजक नीलम ने बताया कि अंतिम दिन आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में हरियाणवी नृत्य में बीए प्रथम वर्ष की इशिका ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की हेमा ने दूसरा और बीएससी प्रथम वर्ष की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। निशु, कीर्ति और मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार मिला।
वहीं, पंजाबी, सामान्य एवं शास्त्रीय नृत्य वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की राधिका प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की नीरू द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष की तन्नू तृतीय रही। स्नेहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दिया, अंशिका, बीएससी स्पोर्ट्स साइंस की तमन्ना और बीए अंतिम वर्ष की जन्नत को विशेष पुरस्कार मिला।

Girish Saini 

