किलोई में मेगा हेल्थ कैंप, पौधरोपण-नशा मुक्ति की शपथ
रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को किलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया। जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने बतौर मुख्यातिथि कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया और लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। जिप चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा कि 17 अक्टूबर तक प्रत्येक जिला परिषद वार्ड में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Girish Saini 

