सिंचाई मंत्री की अध्यक्षता में लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक 30 सितंबर को

सिंचाई मंत्री की अध्यक्षता में लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक 30 सितंबर को

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक 30 सितंबर को जिला विकास भवन में दोपहर 12 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि बैठक में कुल 12 शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को एजेंडे के अनुसार पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी दिन मंत्री श्रुति चौधरी सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगी। वह सुबह 11 बजे महम विश्राम गृह में तथा 11:30 बजे रोहतक स्थित सिंचाई विश्राम गृह में परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगी।