पैक्स समितियों की बैठक आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गुण नियंत्रक निरीक्षक डॉ. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय कॉ-ऑपरेटिव के मुख्यालय में जिला के सभी पैक्स (पीएसीएस) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 15 पैक्स प्रबंधकों ने भाग लिया।
डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी पैक्स प्रबंधकों व बैंक स्टाफ के साथ उनकी समस्याओं बारे विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों अनुसार जिला में प्राप्त हो रहे खाद के स्टॉक का 60 प्रतिशत हिस्सा पैकस / कॉ-ऑपरेटिव को सप्लाई किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पैक्स सीजन अनुसार अपनी मांग को-ऑपरेटिव के माध्यम से भिजवाये। पैक्स के प्रबंधकों व सेल्समैनों को किसानों द्वारा रासायनिक खादों का उचित मात्रा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मोहित कुमार ने खाद-बीज व कीटनाशक दवाईयों के लाइसेंस का समय रहते नवीनीकरण कराने बारे प्रेरित किया।
Girish Saini 


