यूएचएसआर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल सहित अन्य सेवानिवृत्त हुए
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने उज्ज्वल तथा स्वस्थ भविष्य की कामना की.
रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि में मंगलवार को कुलपति कार्यालय स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में चिकित्सा अधीक्षक एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कुंदन मित्तल तथा नर्सिंग कॉलेज की प्रो. राजपति की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने सेवानिवृत्त होने वाले दोनों अधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ. कुंदन मित्तल ने संस्थान को अपनी पूरी जिंदगी दी है और संस्थान को आज इस मुकाम तक लाने में उनका सहयोग अतुलनीय रहा है। उन्होंने डॉ कुंदन ओर प्रो राजपति के उज्ज्वल तथा स्वस्थ भविष्य की कामना की।
कुलसचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि डॉ. कुंदन मित्तल के अकादमिक अनुभव से सभी को काफी लाभ मिला। निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि डॉ कुंदन हमेशा मरीजों के प्रति समर्पित रहे। डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एम.जी. वशिष्ठ ने कहा कि डॉ. कुंदन ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को विकसित किया। डीन डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि डॉ कुंदन एक बेहतरीन पीडियाट्रिशियन रहे। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सविता सिंघल और डेंटल कॉलेज की प्राचार्य डॉ मनु राठी ने भी डॉ कुंदन ओर प्रो राजपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि बी यहां से मिले प्यार और स्नेह को कभी नहीं भुला पाएंगे और वे हमेशा संस्थान की उन्नति की कामना करेंगे। नर्सिंग कॉलेज की प्रो. राजपति ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो सुनीता, वित्त नियंत्रक राजेश मनोचा, लेखा अधिकारी सुनील दत्त भी मौजूद रहे।
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने मनोरोग विभाग की सीनियर प्रोफेसर और विभागाध्यक्षा डॉ सुजाता सेठी को पीजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
Girish Saini 


