वर्ष 2001 या उससे पहले के छात्रों के लिए एमडीयू का स्पेशल चांस, 30 जुलाई तक करें आवेदन

वर्ष 2001 या उससे पहले के छात्रों के लिए एमडीयू का स्पेशल चांस, 30 जुलाई तक करें आवेदन

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू ने वर्ष 2001 या उससे पहले पंजीकृत विद्यार्थियों को स्पेशल/मर्सी चांस देने का निर्णय लिया है। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पात्र विद्यार्थी 30 जुलाई तक संबंधित रिजल्ट ब्रांच में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा वर्ष 2001 की स्कीम और सिलेबस के अनुसार ही होगी। री-अपीयर या इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को वर्ष 2001 के विषयों के अनुसार ही परीक्षा देनी होगी और परीक्षा फॉर्म के साथ अंडरटेकिंग भी जमा करनी होगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि यह विशेष अवसर वर्ष 2001 या उससे पहले पंजीकृत छात्रों के लिए उनकी मांगों पर विचार करने के बाद दिया गया है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर अपनी डिग्री पूरा करने के लिए इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।