ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए एमडीयू की सेपक टकरा पुरुष टीम असम रवाना

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए एमडीयू की सेपक टकरा पुरुष टीम असम रवाना

रोहतक, गिरीश सैनी। असम विवि, सिलचर में 10 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सेपक टकरा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एमडीयू की पुरुष टीम असम के लिए रवाना हुई। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विवि की टीमें भाग लेंगी। एमडीयू की खेल निदेशिका डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी लगन, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरकर विवि का नाम रोशन करने का आह्वान किया।