ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूनिफेस्ट जश्न-ए-कव्वाली में एमडीयू का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूनिफेस्ट जश्न-ए-कव्वाली में एमडीयू का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की टीम ने मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूनिफेस्ट जश्न-ए-कव्वाली में द्वितीय स्थान हासिल किया है।

एमडीयू की कव्वाली टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति, सुर-ताल के बेहतरीन समन्वय और सूफियाना अंदाज से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। टीम के साथ डॉ. सौरभ वर्मा भी मौजूद रहे।