एमडीयू में एमबीए नवागंतुक विद्यार्थियों को दिया शोध और एआई का मंत्र

एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसार) में नवप्रवेशित एमबीए विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ-2026 इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंबेडकर हॉल में हुए कार्यक्रम की थीम अपनी यात्रा शुरू करें, अपना भविष्य बनाएं रही।

एमडीयू में एमबीए नवागंतुक विद्यार्थियों को दिया शोध और एआई का मंत्र

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसार) में नवप्रवेशित एमबीए विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ-2026 इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंबेडकर हॉल में हुए कार्यक्रम की थीम अपनी यात्रा शुरू करें, अपना भविष्य बनाएं रही।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, पाठ्यक्रम, अध्ययन के अवसर और रोजगार संभावनाओं से अवगत कराया गया। इमसार निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार अहलावत ने प्रबंधन शिक्षा में शोध और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विश्लेषण क्षमता विकसित करने और बदलती तकनीक के अनुरूप निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. नीलम जैन ने कार्यक्रम के चार प्रमुख उद्देश्यों—जागरूकता, संवाद, प्रेरणा और अभिमुखीकरण—की जानकारी दी। प्रो. ऋषि चौधरी ने रचनात्मकता, सतत विकास और संचार कौशल पर जोर दिया। प्रो. दिव्या मल्हान और डॉ. ईश्वर मित्तल ने विद्यार्थियों को इमसार की शैक्षणिक संरचना, पाठ्यक्रम और सीखने के अवसरों से परिचित कराया।

विशेष सत्र में ब्रैन्लउरन एजुकेशन सोलूशन्स के सह-संस्थापक अमित कुमार ने करियर निर्माण, पेशेवर सोच, एआई और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सौरभ कांत ने किया।