47,904 प्रस्तावों में एमडीयू का आइडिया टॉप-100 में
पर्यटन एवं संस्कृति श्रेणी में चयन, 17 अक्टूबर को पंचकूला में अंतिम मुकाबला
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार की आईडियाथॉन-2026 पहल में एमडीयू के नवाचारी प्रस्ताव ने देशभर में अपनी पहचान बनाई है। देशभर से प्राप्त 47,904 प्रस्तावों में एमडीयू की टीम ने शीर्ष 100 में जगह बनाई है। टीम अब 17 अक्टूबर को पंचकूला में होने वाले अंतिम चरण में अपना विचार प्रस्तुत करेगी।
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) के प्रो. आशीष दहिया के मार्गदर्शन में तैयार इस प्रस्ताव का चयन पर्यटन एवं संस्कृति श्रेणी में हुआ है। टीम में डॉ. नीरज और योगेश शामिल हैं। अंतिम प्रस्तुति सेक्टर-26, पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड में विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति के समक्ष होगी।
सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के निदेशक प्रो. अजीत कुमार ने टीम को बधाई दी।

Girish Saini

