हरियाणा के सरकारी स्कूलों में असिस्टिव टेक्नोलॉजीज और स्पेशल एजुकेटर्स की भूमिका पर अध्ययन के लिए एमडीयू की डॉ. वनिता को मिली 7 लाख की रिसर्च ग्रांट

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में असिस्टिव टेक्नोलॉजीज और स्पेशल एजुकेटर्स की भूमिका पर अध्ययन के लिए एमडीयू की डॉ. वनिता को मिली 7 लाख की रिसर्च ग्रांट

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल द्वारा एमडीयू के शिक्षा संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वनिता रोज के शोध प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड के तहत 7 लाख रुपए की रिसर्च ग्रांट स्वीकृत की गई है।

डॉ. वनिता की दो वर्ष की शोध परियोजना का विषय हरियाणा के सरकारी विद्यालयों में समावेशी शिक्षा से जुड़ा है, जिसके तहत सरकारी विद्यालयों में  असिस्टिव टेक्नोलॉजीज की उपलब्धता, पहुंच और प्रभावी उपयोग का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही स्पेशल एजुकेटर्स से मिलने वाले सहयोग का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

कुलपति प्रो मिलाप पूनियाँ ने इस रिसर्च ग्रांट के लिए डॉ. वनिता और उनकी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि इस शोध कार्य से समावेशी शिक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों की पहचान में मदद मिलेगी।