एमडीयू के सांख्यिकी एवं डेटा साइंस विभाग को मिले चार नए सहायक प्रोफेसर
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सांख्यिकी एवं डेटा साइंस विभाग में नए शैक्षणिक सत्र के साथ शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए विभाग में चार नए सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है, जो 11 अगस्त से शिक्षण कार्य शुरू करेंगे। इसके अलावा अन्य विभागों के शिक्षक और जेआरएफ शोधार्थी भी विद्यार्थियों की कक्षाओं में सहयोग करेंगे।
फैकल्टी ऑफ मैथमेटिकल एंड कम्प्यूटेशनल साइंसेज के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. नसीब सिंह ने बताया कि डॉ. संजू, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. विपिन बाला और डॉ. पूरन को सहायक प्रोफेसर नियुक्त किया गया है। शिक्षण दायित्वों को देखते हुए गणित विभाग के डॉ. जगबीर सिंह, यूआईईटी के डॉ. विकास कुमार और कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग की डॉ. अमरिंदर कौर भी विभाग की कक्षाओं में सहयोग करेंगी।
जेआरएफ शोधार्थियों की भी शिक्षण कार्य में भागीदारी रहेगी। सांख्यिकी एवं डेटा साइंस विभाग से चंचल, ज्योति, अंकिता और उर्मिला तथा गणित विभाग से सोनम, किरण, प्रियंका, याशिका, नीलम और अनुष्का विद्यार्थियों को पढ़ाने में सहयोग करेंगी।
उन्होंने सभी नव नियुक्त शिक्षकों और शोधार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि नए शिक्षकों के जुड़ने से विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षकों की नियुक्ति कर विभाग की शिक्षण संबंधी जरूरतों को समय रहते पूरा करने के लिए कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया का आभार जताया। इस दौरान डॉ. जगबीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अमरिंदर कौर सहित विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Girish Saini 

