राज्यस्तरीय कार्यशाला में एमडीयू वाईआरसी की उपलब्धियों को मिली सराहना
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) इकाई की गतिविधियों और उपलब्धियों को राज्यस्तर पर सराहना मिली। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय यूथ रेड क्रॉस ओरिएंटेशन कार्यशाला में एमडीयू की ओर से प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. अंजू धीमान और वाईआरसी काउंसलर डॉ. मीनू ने भाग लिया।
इस कार्यशाला में प्रो. अंजू धीमान ने एमडीयू वाईआरसी की सामाजिक गतिविधियों, उपलब्धियों, पुरस्कारों, कार्यकारिणी बैठकों, फंड उपयोग तथा भविष्य की योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया।उन्होंने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की परियोजना पर आधारित एमडीयू वाईआरसी की केस स्टडी के रिसर्च कम्पेंडियम वॉल्यूम-2 में प्रकाशित होने की जानकारी भी साझा की।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी और महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने एमडीयू यूथ रेड क्रॉस की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Girish Saini 

