एआईयू यूनिफेस्ट में एमडीयू ने जीते कई पदक
रोहतक, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय विवि संघ (एआईयू) द्वारा आयोजित 39वें अंतर विवि उत्तर-मध्य क्षेत्र युवा महोत्सव 2025-26 (यूनिफेस्ट) में एमडीयू की टीम ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। निदेशक युवा कल्याण डॉ प्रताप राठी ने बताया कि महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी, मुलाना (अंबाला) में आयोजित इस महोत्सव में उत्तर-मध्य क्षेत्र के अनेक विवि टीमों ने भाग लिया।
मिमिक्री, स्किट, क्ले मॉडलिंग तथा ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताओं में एमडीयू की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, रंगोली प्रतियोगिता में टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग सहित विवि प्रशासन एवं शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Girish Saini 

