ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो महिला चैंपियनशिप का खिताब एमडीयू की महिला टीम के नाम
रोहतक, गिरीश सैनी। ओडिशा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो महिला चैंपियनशिप 2025-26 में एमडीयू की महिला ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। ताइक्वांडो कोच अशोक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एमडीयू की खिलाड़ियों ने कुल 6 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।
खिलाड़ियों ज्योति, गीता, ऋतु, शहनाज परवीन, आकाश कुमार राम, खिनसान वांगसू तथा टेइना ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं दीक्षा ने रजत तथा हरसिद्धि ने कांस्य पदक हासिल किया। खेल निदेशिका डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने इस सफलता के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी।

Girish Saini 

