नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो का खिताब एमडीयू की महिला टीम के नाम
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की महिला खो-खो टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर क्षेत्र अंतर विवि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। सीडीएलयू, सिरसा में आयोजित इस टूर्नामेंट में एमडीयू की महिला खो-खो टीम ने बेहतरीन रणनीति, तालमेल और दमदार खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल मुकाबले में खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर खेल निदेशिका डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने टीम और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने ये सफलता दिलाई है।

Girish Saini 

