ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टूर्नामेंट में एमडीयू ने जीता रजत पदक
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की कबड्डी टीम ने गुरु जंभेश्वर विवि, हिसार में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में जीजेयू की टीम ने एमडीयू की टीम को 37-31 से शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया। खेल निदेशिका डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

Girish Saini 

