राज्यपाल प्रो. घोष से शिष्टाचार भेंट की एमडीयू कुलपति ने
रोहतक,गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने बुधवार को लोक भवन, चंडीगढ़ में विवि के कुलाधिपति एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान कुलपति ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया और विवि की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार, शोध को बढ़ावा देने तथा विवि के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने विवि के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में राज्यपाल द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं, कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने विवि की प्रगति के लिए शुभकामनाएं देते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
Girish Saini 

