एमडीयूः पत्रकारिता विभाग में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी

एमडीयूः पत्रकारिता विभाग में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी

रोहतक, गिरीश सैनी। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में श्रद्धांजलि दी गई। विभाग में शिक्षकों, शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह के पोट्रेट पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी।

इस दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापकों डा. बैनूल तोमर, डा. नवीन कुमार, प्रो. हरीश कुमार तथा सुनित मुखर्जी ने शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके महत्वपूर्ण योगदान तथा उनके अतुलनीय बलिदान को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह की लेखनी, उनके विचारों से विद्यार्थियों को अवश्य अवगत होना चाहिए। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अलग जगाने तथा भारत में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में विद्यार्थियों को आगे आना होगा, यही शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी विनोद कुमार ने किया। उन्होंने शहीद भगत सिंह के जीवन एवं कार्य की जानकारी दी।