बीएमयू में ‘अभ्युदय’ की धूम, फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लव, अव्वल, अक्षत व नईमुद्दीन और कशिश, प्राची, संजना व तन्नू बने मिस्टर व मिस फ्रेशर

बीएमयू में ‘अभ्युदय’ की धूम, फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के फैकल्टी ऑफ मेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी ‘अभ्युदय’ का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संयोजन फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. चारु शर्मा ने किया। डॉ. प्रीति सांगवान सह-संयोजक तथा प्रलेख आयोजन सचिव रहे।

प्रतियोगिताओं में बीपीटी से लव व कशिश, बीएमएलटी से अव्वल व प्राची, ऑप्टोमेट्री से अक्षत व संजना और एमपीटी में नईमुद्दीन व तन्नू को क्रमशः मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना गया। इसके अलावा विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को मिस्टर/मिस एंटरटेनर और स्टार ऑफ द डे के खिताब से नवाजा गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और मानवीय संवेदनशीलता अपनाने का संदेश दिया।