चौ. छोटूराम के विचार आज भी किसान, मजदूर और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोतः कैप्टन अभिमन्यु

एबीवीपी द्वारा ‘शिक्षा ज्योति-चौ. छोटूराम स्मृति पर्व’ आयोजित

चौ. छोटूराम के विचार आज भी किसान, मजदूर और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोतः कैप्टन अभिमन्यु

रोहतक, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की एमडीयू इकाई द्वारा चौधरी छोटूराम की जयंती के उपलक्ष्य में मदवि परिसर में ‘शिक्षा ज्योति-चौ. छोटूराम स्मृति पर्व’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि रहे। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री संजय कसवां भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूआईईटी निदेशक प्रो. विनीत सिंगला ने की।

कैप्टन अभिमन्यु ने चौ. छोटूराम के किसान, मजदूर, गरीब और युवाओं के हितों में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता के लिए उनके योगदान को रेखांकित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला।

प्रो. विनीत सिंगला ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान एबीवीपी एमडीयू इकाई के अध्यक्ष रवि, इकाई मंत्री ज्योति सहित कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।