एमडीयूः मूट कोर्ट प्रतियोगिता में पल्लवी, दिव्या और श्रेया की टीम ने बाजी मारी
प्रूडेंशिया-2026 में विद्यार्थियों ने दिखाए कानूनी कौशल
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग और मूट कोर्ट सोसाइटी द्वारा आयोजित अंतरविभागीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता प्रूडेंशिया-2026 में पल्लवी, दिव्या और श्रेया की टीम टीसी-24 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि हिरांश, तनिषा और दीक्षा कुमारी की टीम टीसी-15 उपविजेता रही।
मूट कोर्ट कमेटी के संयोजक प्रो. योगेन्द्र के संयोजन में हुई प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में टीसी-14, टीसी-13, टीसी-15 और टीसी-24 की टीमों ने अपने पक्ष में कानूनी तर्क रखे। इनमें से टीसी-15 और टीसी-24 ने फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को न्यायालयीन प्रक्रिया, कानूनी शोध, दलीलें तैयार करने और प्रभावी ढंग से अपना पक्ष रखने का व्यावहारिक अनुभव मिला।
विशेष पुरस्कारों में टीसी-14 की प्राची कौशिक को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता, टीसी-13 की नेहा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता तथा टीसी-35 की आशना हरजाई, इशिका और सृष्टि वर्मा को सर्वश्रेष्ठ लिखित दलील (मेमोरियल) का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मुकाबले में निर्णायक मंडल की भूमिका जिला अटॉर्नी झज्जर अनुज दहिया, उपनिदेशक अभियोजन रोहतक आनंद मान, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश झज्जर सुमित गर्ग तथा रोहतक बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लोकिंदर फोगाट ने निभाई। अंत में डॉ. अंजलि ने आभार जताया।

Girish Saini

