एमडीयू छात्रों ने जरूरतमंदों से किया संवाद
रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान सेवा मेरा योगदान के तहत एमडीयू के समाजशास्त्र विभाग और यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम ने भिवानी रोड स्थित जनसेवा संस्थान में सामाजिक सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने जरूरतमंद एवं दिव्यांग लोगों से संवाद कर सामाजिक संवेदना, सेवा-भाव और सामुदायिक जिम्मेदारी को समझा। विवि की ओर से संस्थान को छत के पंखे और खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. एस.एस. दहिया तथा आउटरीच प्रोग्राम समन्वयक डॉ. अंजू धीमान ने विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने दिव्यांग सेवा केंद्र, निःशुल्क पब्लिक स्कूल और आश्रम का भ्रमण कर लाभार्थियों से संवाद किया।

Girish Saini

