एमडीयू विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिया आपदा से बचाव का संदेश

एमडीयू विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिया आपदा से बचाव का संदेश

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के भूगोल विभाग में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम रेसिलिएंस स्टार्ट्स एट होम रही, जिसके तहत घर और समुदाय को आपदाओं के प्रति सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया।

रेड क्रॉस के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. रवि दत्त शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता, विद्यार्थियों को आपदा से बचाव, सुरक्षा उपायों और जागरूकता के महत्व की जानकारी दी।

विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में करीब 24 विद्यार्थियों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और बचाव के उपायों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा जोखिमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान प्रो. बीनू सांगवान, डॉ. राजेश, डॉ. प्रदीप, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।