एमडीयू की छात्रा स्नेहा भारतीय वायु सेना में बतौर अधिकारी चयनित

एमडीयू की छात्रा स्नेहा भारतीय वायु सेना में बतौर अधिकारी चयनित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के अंग्रेजी विभाग की भूतपूर्व छात्रा तथा तथा द्वितीय हरियाणा (गर्ल्स) बटालियन, एनसीसी (रोहतक) की कैडेट स्नेहा हुड्डा का चयन भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के फ्लाइंग (पायलट) ब्रांच में बतौर अधिकारी हुआ है। बुधवार को कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने स्नेहा हुड्डा को इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा सम्मानित किया।

कुलपति प्रो मिलाप पूनियाँ ने कहा कि स्नेहा ने विवि तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस गौरवशाली उपलब्धि से लड़कियों को भारतीय सशस्त्र सेना में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने स्नेहा, उनके पिता हरवीर हुड्डा व माता पार्वती हुड्डा के साथ कुलपति कार्यालय में संवाद किया और स्नेहा को भविष्य में भी अध्ययनशील रहने तथा उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि स्नेहा ने एमडीयू के अंग्रेजी विभाग से बीए (आनर्स) अंग्रेजी (2022-25) की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने विवि के यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के तहत भी मार्गदर्शन-प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, एनसीसी अधिकारी डा. आरती व डा. विकास भी मौजूद रहे। ध्यान रहे कि स्नेहा के पिता हरवीर हुड्डा भी पूर्व वायु सेना कर्मी रहे हैं।