एमडीयू की छात्रा निराल कौशिक ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, नेपाल में होने वाली साउथ एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज की प्रथम सेमेस्टर की छात्रा निराल कौशिक ने 19वीं जीएफआई राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विवि का गौरव बढ़ाया।
हरिद्वार के वंदना कटारिया इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर निराल का चयन दिसंबर 2026 में नेपाल में होने वाली साउथ एशियन ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
संस्थान के निदेशक प्रो. मुनीष गर्ग ने निराल को सम्मानित किया। खेल निदेशक प्रो. कुलताज सिंह और उपनिदेशक प्रो. समंदर कौशिक ने भी उन्हें बधाई देते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Girish Saini

