एमडीयू स्पेशल चांस: 20 जनवरी तक जमा करें प्रोजेक्ट-डिजर्टेशन

एमडीयू स्पेशल चांस: 20 जनवरी तक जमा करें प्रोजेक्ट-डिजर्टेशन

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू ने स्पेशल चांस परीक्षा-2026 में शामिल विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट, डिजर्टेशन, प्रशिक्षण और फील्ड ट्रिप रिपोर्ट जमा करने का अंतिम अवसर दिया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी निर्धारित शुल्क के साथ रिपोर्ट 20 जनवरी 2027 तक जमा कर सकेंगे। इसके बाद कोई रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि यह व्यवस्था विभिन्न यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों पर लागू होगी। इनमें एमए, एमएससी, एम.कॉम., एम.टेक., एमबीए सहित अन्य पीजी तथा बीबीए, बीसीए, बीएचएम, बीटीटीएम, एमएचएम समेत यूजी पाठ्यक्रम शामिल हैं। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुसार संबंधित रिपोर्ट जमा करनी होगी।