एमडीयूः जूलॉजी के सात छात्रों ने नेट-जेआरएफ में मारी बाजी
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के जूलॉजी विभाग के सात विद्यार्थियों ने जून 2026 की यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल की। इनमें पांच विद्यार्थियों—मानवी, चंचल, मनीष, नीरज व सुजाता यादव—ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) तथा दिया व नेहा ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। विभागाध्यक्षा प्रो. मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे उनकी मेहनत और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया। प्रो. विनय मलिक, प्रो. सुधीर कटारिया, प्रो. सुदेश रानी और डॉ. रंजना ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

Girish Saini

