भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल की चाची कमला देवी का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

अंतिम संस्कार में उमड़ी गणमान्य लोगों की भीड़

भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल की चाची कमला देवी का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा हरियाणा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल की चाची एवं समाजसेवी स्वर्गीय दीनदयाल बंसल की धर्मपत्नी कमला देवी का करीब 90 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से बंसल परिवार और शहर के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उनका अंतिम संस्कार वीरवार को रेलवे स्टेशन के समीप वैश्य कॉलेज के पास स्थित शिव धाम श्मशान भूमि में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र बृज भूषण बंसल ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दी। अंतिम संस्कार में शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रख्यात चिंतक डॉ. सीताराम व्यास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता रविंद्र सक्सेना, हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन धर्मपाल मकड़ौली और वरिष्ठ टेबल टेनिस खिलाड़ी राज शर्मा सहित आरएसएस व भाजपा से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता, विभिन्न जन प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त बंसल परिवार के सदस्यों सुरेश बंसल, राजेंद्र बंसल, मनीष बंसल, अतुल बंसल, रोहित बंसल, सुमित बंसल, शौर्य बंसल व अन्य परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत कमला देवी को श्रद्धांजलि दी।