एमडीयूः सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी सम्मानपूर्ण विदाई

एमडीयूः सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी सम्मानपूर्ण विदाई

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू से शुक्रवार को दो शिक्षकों समेत सात कर्मी सेवानिवृत्त हो गए। कुलपति कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी और उनके योगदान को याद किया गया।

हिंदी विभाग से प्रो. कृष्णा जून, कॉमर्स विभाग से प्रो. राजपाल, एसडीई (सिविल) पवन कुमार, फोरमैन (प्रेस) राम प्रसाद, क्लर्क देवेंद्र कुमार, रामरत्ती, कृष्ण कुमार और चमन लाल सेवानिवृत्त हुए। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल और संस्थान के प्रति समर्पण की सराहना की।

कुलपति ने कहा कि किसी भी संस्थान की मजबूती में कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने अनुभव, कार्य संस्कृति और समर्पण की अमिट छाप छोड़कर जा रहे हैं। इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन सीडीसी प्रो राजेश पुनिया, प्रॉक्टर प्रो रणदीप राणा, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट सहित, डीन, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।