एमडीयूः इंटर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

एमडीयूः इंटर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के छात्र कल्याण विभाग ने सत्र 2026-27 की इंटर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सितंबर से किया जाएगा। विवि के टीचिंग डिपार्टमेंट्स (यूटीडी) के इच्छुक विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

कैंपस स्पोर्ट्स कमेटी के सचिव डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर स्थित यूटीडी स्पोर्ट्स ऑफिस में किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कराया जा सकेगा।