एमडीयूः प्रो. रचना भटेरिया डिप्टी चीफ वार्डन (गर्ल्स) नियुक्त

एमडीयूः प्रो. रचना भटेरिया डिप्टी चीफ वार्डन (गर्ल्स) नियुक्त

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो मिलाप पूनियाँ ने पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. रचना भटेरिया को डिप्टी चीफ वार्डन (गर्ल्स) नियुक्त किया है।

कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि प्रो रचना भटेरिया को उपरोक्त दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर तुरंत प्रभाव से दिया गया है।