एमडीयूः प्रो. प्रदीप कुमार बने मुख्य सतर्कता अधिकारी
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने इमसार के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार को मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) नियुक्त किया है।
कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि प्रो. प्रदीप कुमार को मुख्य सतर्कता अधिकारी का दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर तुरंत प्रभाव से दिया गया है। उन्हें विवि में सतर्कता से जुड़े सभी मामलों के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Girish Saini 

