एमडीयूः मयंक पार्क में गूंजा स्वच्छता का संकल्प
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के मयंक चिल्ड्रन पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, अधीक्षक अभियंता जगदीश दहिया सहित विवि के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने अभियान में श्रमदान किया।
कुलसचिव प्रो. बंसल ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ और बेहतर समाज की आधारशिला है। उन्होंने विवि परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को किसी अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। अभियान के दौरान पार्क परिसर की साफ-सफाई के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं सुंदर परिसर के निर्माण का संकल्प लिया।

City Air News 

