इंटर-यूनिवर्सिटी टेनिस में दमखम दिखाएंगे एमडीयू के खिलाड़ी
मुरथल में 11 से 15 नवंबर तक होगी प्रतियोगिता, महिला एवं पुरुष टीम रवाना
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की महिला एवं पुरुष टेनिस टीमें इंटर-यूनिवर्सिटी टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डीसीआरयूएसटी, मुरथल रवाना हुईं। 11 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में दोनों टीमें विवि का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खेल निदेशक कुलताज सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। टीमों की रवानगी के दौरान निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, डॉ. संजीव, सहायक खेल निदेशक डॉ. विपिन कुमार मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विवि का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Girish Saini

