एमडीयू की पीजी परीक्षाएं 20 मई से

एमडीयू की पीजी परीक्षाएं 20 मई से

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू ने मई-2026 की स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमए, एमएससी और एमकॉम (सीबीसीएस स्कीम) के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर (रेगुलर, री-अपीयर व इम्प्रूवमेंट) की परीक्षाएं 20 मई से शुरू होंगी।

वहीं, 5 वर्षीय एवं 6 वर्षीय इंटीग्रेटेड पीजी पाठ्यक्रमों (एमए/एमएससी/एमकॉम/एमएफए) के दूसरे, छठे, पांचवें, छठे, आठवें, नौवें और दसवें सेमेस्टर (ओल्ड स्कीम) की परीक्षाएं भी 20 मई से आरंभ होंगी। इसके अलावा, बीएड/बीएड स्पेशल (सभी स्कीम) द्वितीय वर्ष की रेगुलर तथा री अपीयर की मई-2026 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 मई से 10 जून तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट विवि वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।