एमडीयूः एमए –हिन्दी व अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस ग्रुप तथा एम.फार्मेसी की पीजी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू में आयोजित की जा रही स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को एम.ए. (हिन्दी), पीजी (कंप्यूटर साइंस ग्रुप), एम.ए. (अंग्रेजी) तथा एम.फार्मेसी की प्रवेश परीक्षाएं सुचारू रूप से आयोजित की गई।
निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि एम.ए. (हिन्दी) की प्रवेश प्रक्रिया में 113 अभ्यर्थी, कंप्यूटर साइंस ग्रुप में 350 अभ्यर्थी, एम.ए. (अंग्रेजी) में 301 अभ्यर्थी तथा एम.फार्मेसी में 166 अभ्यर्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
Girish Saini 


