45वीं नेशनल वेटरन चैंपियनशिप एथलेटिक्स में एमडीयू कर्मियों ने जीते 10 स्वर्ण, 12 रजत व 5 कांस्य पदक

45वीं नेशनल वेटरन चैंपियनशिप एथलेटिक्स में एमडीयू कर्मियों ने जीते 10 स्वर्ण, 12 रजत व 5 कांस्य पदक

रोहतक, गिरीश सैनी। गुरु काशी विवि, तलवंडी साबो (भटिंडा) में संपन्न हुई 45वीं वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एमडीयू कर्मियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक प्राप्त किए। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।

एमडीयू गैर शिक्षक संघ के प्रधान सुरेश कौशिक सहित डॉ. विजय पाल, यशपाल हुड्डा, सुनील कुमार, दीपक सैनी, संजीव सैनी, राजेश कुमार, अंशुल पाठक, सुनील सैनी, सुमन लता, पंकज गाबा, राजकुमार, भूदत, राकेश शर्मा, दलवीर सिंह, वरुण कुमार व अमरजीत सिंह ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक जीते। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कौशिक ने इस उपलब्धि के लिए प्रतिभागी कर्मियों को बधाई दी।