एक मिनट में कानूनी मुद्दों पर बोले एमडीयू के विधि छात्र

एक मिनट में कानूनी मुद्दों पर बोले एमडीयू के विधि छात्र

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग के जस्टिस कृष्णा अय्यर क्लब ने सेमिनार हॉल में जस्ट ए मिनट (जेएएम) गतिविधि आयोजित की। इसमें विद्यार्थियों ने समसामयिक कानूनी एवं संवैधानिक मुद्दों पर निर्धारित एक मिनट में अपने विचार रखे।

विधि विभागाध्यक्षा प्रो. सोनू ने बताया कि गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में सार्वजनिक वक्तृत्व, कानूनी जागरूकता, तार्किक चिंतन और प्रभावी संवाद कौशल विकसित करना रहा। फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. अंजलि वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जमानत, निजता का अधिकार, सोशल मीडिया और कानून, न्यायिक समीक्षा, गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकार, संविधान के मूल ढांचे, कानूनी सहायता, कार्यस्थल उत्पीड़न कानून और किशोर कानून जैसे विषयों पर विचार रखे। छात्र समन्वयक आशु और प्रियंका ने कार्यक्रम का समापन किया।