एमडीयू ने बढ़ाई इंटरमीडिएट दाखिलों की अंतिम तिथि
विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन 20 नवंबर तक
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू ने सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के तहत शैक्षणिक सत्र अगस्त 2026 के इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 नवंबर और 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सीडीओई निदेशक प्रो. अनिल कुमार छिल्लर ने बताया कि विवि ने संशोधित प्रवेश शेड्यूल जारी कर दिया है। यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के इंटरमीडिएट विद्यार्थियों को मिलेगी।
इसके तहत बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम, एमलिब और एमएससी गणित के पात्र विद्यार्थी निर्धारित सेमेस्टर के लिए आवेदन कर सकेंगे। एमए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार सहित निर्धारित विषय शामिल हैं।

Girish Saini

