एमडीयू ने पीजी, एलएलबी ऑनर्स और बीपीएड में दाखिले के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई, अब आवेदन 28 जून तक

एमडीयू ने पीजी, एलएलबी ऑनर्स और बीपीएड में दाखिले के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई, अब आवेदन 28 जून तक

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू ने यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स (यूटीडी) और एमडीयू-सीपास, गुरुग्राम में संचालित दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों, तीन वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) और बीपीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 28 जून कर दी है।

कुलसचिव प्रो संदीप बंसल ने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अब 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

कुलसचिव ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही जारी रहेगी। नियामक संस्थाओं जैसे बीसीआई, पीसीआई, एआईसीटीई, एनसीटीई आदि के अधीन आने वाले पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए पहले प्रकाशित प्रॉस्पेक्ट्स में वर्णित शर्तें एवं नियम यथावत लागू रहेंगे। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों तथा अन्य विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।