एमडीयूः यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आज से
रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू में विभिन्न स्नातकीय (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 10 जून से प्रारंभ हो रही हैं।
डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान ने बताया कि 10 जून को बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंसेज, बीएससी (जेनेटिक्स), और बीकॉम (चार वर्षीय) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंसेज की प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 से 11.15 बजे तक, बीएससी (जेनेटिक्स) की प्रवेश परीक्षा दोपहर 12.30 से 1.45 बजे तक तथा बीकॉम की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 से 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने कहा कि परीक्षार्थियों को अपने साथ वैध पहचान पत्र लाना होगा। परीक्षार्थियों के पास किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तथा मोबाइल परीक्षा केन्द्र में ले जाने व साथ रखने की अनुमति नहीं होगी।
Girish Saini 

