एमडीयूः पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 13 से 17 जुलाई तक
परिणाम 20 जुलाई को, पहली मेरिट सूची 21 जुलाई को।
रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू द्वारा विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 13 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया जाएगा, जबकि 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। प्रथम फिजिकल काउंसलिंग 23 जुलाई से शुरू होगी और नए सत्र की कक्षाएं 1 अगस्त से आरंभ होंगी।
निदेशक जनसंपर्क, सुनित मुखर्जी ने बताया कि 13 जुलाई को प्रातः 10.00 से 11.15 बजे तक एम.ए. (लोक प्रशासन), एम.एससी. (फॉरेंसिक साइंस) और एम.कॉम. की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर 12.30 से 1.45 बजे तक एम.ए. (समाजशास्त्र) के साथ एमबीए, एमबीए (एसएफएस), एमबीए (बिजनेस साइकोलॉजी), एमटीटीएम तथा एमएचएमसीटी के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अपराह्न 3.00 से 4.15 तक मनोविज्ञान विभाग के पाठ्यक्रमों और एम.ए. (गाइडेंस एंड काउंसलिंग) की प्रवेश परीक्षा होगी।
निदेशक जनसंपर्क ने बताया कि 14 जुलाई को एमएससी (केमिस्ट्री), एम.ए. (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), एमएसी. (मैथमेटिक्स), एमएससी (फिजिक्स) तथा लाइफ साइंस समूह के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी। 15 जुलाई को एम.ए. (पॉलिटिकल साइंस), एलएलबी (ऑनर्स) तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, एम.ए. (हिस्ट्री) और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा होगी।
वहीं, 16 जुलाई को एम.ए. (भूगोल), बी.पी.एड., एम.पी.एड., एम.ए. (संस्कृत), एम.ए. (डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज), एम.ए. (इकोनॉमिक्स), एम.लिब., एम.ए. (एजुकेशन), एम.ए. (फाइन आर्ट्स), संगीत विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रम, एम.ए. (योग विज्ञान), एम.एड., एमएससी (स्टैटिस्टिक्स) तथा एम.ए. (हिंदू स्टडीज) की परीक्षाएं होंगी। 17 जुलाई को एम.ए. (हिंदी), एमसीए, एमएससी. कंप्यूटर साइंस, एमएससी (डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग) तथा फार्मास्युटिकल साइंसेज समूह के एम.फार्म पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Girish Saini 


