एमडीयूः पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आज से
परिणाम 20 जुलाई को, 21 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूचीः सुनित मुखर्जी
रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू के विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 13 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया जाएगा, जबकि 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। प्रथम फिजिकल काउंसलिंग 23 जुलाई से शुरू होगी और नए सत्र की कक्षाएं 1 अगस्त से आरंभ होंगी।
निदेशक जनसंपर्क, सुनित मुखर्जी ने बताया कि 13 जुलाई को प्रातः 10 से 11.15 बजे तक एमए (लोक प्रशासन), एमएससी (फॉरेंसिक साइंस) और एमकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर 12.30 से 1.45 बजे तक एमए (समाजशास्त्र) के साथ एमबीए, एमबीए (एसएफएस), एमबीए (बिजनेस साइकोलॉजी), एमटीटीएम तथा एमएचएमसीटी के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अपराह्न 3 से 4.15 बजे तक मनोविज्ञान विभाग के पाठ्यक्रमों और एमए (गाइडेंस एंड काउंसलिंग) की प्रवेश परीक्षा होगी।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को एमएससी (केमिस्ट्री), एमए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), एमएससी (मैथमेटिक्स), एमएससी (फिजिक्स) तथा लाइफ साइंस समूह के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी। 15 जुलाई को एमए (पॉलिटिकल साइंस), एलएलबी (ऑनर्स) तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, एमए (इतिहास) और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा होगी।
निदेशक जनसंपर्क ने बताया कि 16 जुलाई को एमए (भूगोल), (संस्कृत), (डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज), (इकोनॉमिक्स), (एजुकेशन), (फाइन आर्ट्स), (योग विज्ञान), (हिंदू स्टडीज), एमएड, एमएससी (स्टैटिसटिक्स), बीपीएड, संगीत विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रम, एमपीएड, तथा एमलिब,की परीक्षाएं होंगी। 17 जुलाई को एमए (हिंदी), एमसीए, एमएससी (कंप्यूटर साइंस), एमएससी (डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग) तथा फार्मास्यूटिकल साइंसेज समूह के एमफार्म पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Girish Saini 


