एमडीयूः बीए इतिहास और एलएलबी पंचवर्षीय की प्रवेश परीक्षा आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मंगलवार को बीए (इतिहास) और 5 वर्षीय एलएलबी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि 5 वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 1983 उपस्थित और 360 अनुपस्थित रहे। वहीं बीए (हिस्ट्री) में 307 में से 203 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 104 गैरहाजिर रहे। विवि प्रशासन के अनुसार परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि यूजी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम 22 जून को घोषित किया जाएगा, जबकि पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 24 जून को जारी होगी। पहली फिजिकल काउंसलिंग 25 जून से शुरू होगी। इसके बाद रिक्त सीटों के आधार पर 1 जुलाई, 6 जुलाई और 10 जुलाई को अगली काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू होंगी।
Girish Saini 


