एमडीयूः बीकॉम, बीएससी जेनेटिक्स और पब्लिक हेल्थ साइंसेज पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित

कुलपति प्रो. पूनियाँ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, प्रवेश परीक्षा व्यवस्था को जांचा।

एमडीयूः बीकॉम, बीएससी जेनेटिक्स और पब्लिक हेल्थ साइंसेज पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू में स्नातकीय (यूजी) पाठ्यक्रमों- बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंसेज, बी.एस.सी. (जेनेटिक्स), और बी.काम. (चार वर्षीय) की प्रवेश परीक्षा बुधवार को परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गयी।

इस दौरान कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुशासन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने परीक्षार्थियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कुलसचिव प्रो संदीप बंसल, परीक्षा नियंत्रक प्रो राहुल ऋषि और निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी भी साथ रहे।  

बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंसेज में 56 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 26 अनुपस्थित रहे। बी.एस.सी. (जेनेटिक्स) में 170 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 117 अनुपस्थित रहे, और बी.काम. (चार वर्षीय)  में 294 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 178 अनुपस्थित रहे।

बॉक्स-

निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि वीरवार, 11 जून को बीएससी मैथमेटिक्स चार वर्षीय की प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 से 11.15 बजे तक, बीएससी स्टेटिस्टिक्स चार वर्षीय की प्रवेश परीक्षा दोपहर 12.30 से 1.45 बजे तक तथा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट- बीएचएमसीटी, बीटीटीएम, एमएचएमसीटी तथा बीबीए हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 से 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।